सोनिया गांधी बोलीं, कर्नाटक के लोग गर्व से जीते हैं भ्रष्टाचार को नहीं करेंगे स्वीकार

0
12

हुबली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि कर्नाटक के लोग कड़ी मेहनत कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं और उन्हें किसी के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान का जवाब दिया कि ”अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आती है तो राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा।”

सोनिया गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से काफी चिंतित और परेशान है। क्योंकि यह यात्रा उन लोगों के खिलाफ थी, जो देश में नफरत फैलाना चाहते हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा की झूठ, लूट, अहंकार व नफरत के माहौल को समाप्त किेए बिना कर्नाटक और यहां तक भारत भी प्रगति के मार्ग पर नहीं बढ़ सकता। क्योंकि भाजपा एक अहंकरी राजनीति पार्टी में बदल गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हाथ मरोड़ने वाली रणनीति नहीं चलेगी। वह राज्य में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी और आयकर के छापे का जिक्र कर रही थीं। कांग्रेस नेता ने यह भी याद किया कि वह 24 साल पहले बेल्लारी निर्वाचन क्षेत्र से जीती थीं और कर्नाटक के लोगों ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक ने 1978 में चिक्कमगलुरु से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुना था।

यह भी पढ़ें-मुनाफे का झांसा देकर प्रापर्टी डीलर से ठगे करोड़ों रुपए, बिल्डर्स दंपत्ति पर केस दर्ज

सोनिया गांधी ने कहा कि कर्नाटक के लोग गर्व के साथ जीते है केंद्र व राज्य सरकारों के भ्रष्टाचार को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। आगे कहा कि सरकार के अंधेरे शासन के खिलाफ आवाज उठाना जनता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बौखला गई है व राजनीति दलों के खिलाफ हर तरह के हथकंडे अपना रही है। सोनिया गांधी ने राज्य में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए ठेकेदार संघ के जरिए सावर्जनिक कार्यों के लिए 40 फीसदी कमीशन पर पीएम को लिखे पत्र का भी परोक्ष संदर्भ दिया। वहीं इस विशाल जनसभा में बीजेपी छोड़कर आए कर्नाटक के पूर्व  मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार भी मंच पर मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)