Featured मनोरंजन

अनिल कपूर के बर्थडे पर सोनम ने शेयर की अनसीन तस्वीर, बोलीं-दुनिया के बेस्ट पापा

मुंबईः फिल्म अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर की लाडली बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में अनिल कपूर अपने नाती यानी सोनम कपूर के बेटे वायु को गोद में लेकर खिलाते नजर आ रहे हैं।

वहीं अन्य तस्वीरों में अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा-इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आई लव यू। आप सबसे बेस्ट और सर्वश्रेष्ठ हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, वैसा ही प्यार सभी के पास होना चाहिए। लव यू डैडी। सोनम के इस पोस्ट के जरिये फैंस एवं सेलेब्स प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और सोनम की पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..बेटे के साथ तस्वीर शेयर करना मलाइका को पड़ा महंगा, ट्रोलर्स...

अनिल कपूर और सोनम कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता -बेटी की जोड़ी में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म द जोया फैक्टर, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, एके वर्सेज एके आदि फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)