Featured मनोरंजन

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया कहां आनंद ने किया प्रपोज

मुबंईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रौबैक तस्वीर शेयर की है। सोनम की यह तस्वीर साल 2017 की न्यूयार्क ट्रिप की है, जब आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को प्रपोज किया था। इस तस्वीर में आनंद आहूजा सोनम के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा पुरानी एक खूबसूरत ट्रिप जहां पर मेरे प्यारे पति आनंद अहूजा ने मुझे प्रपोज किया था।

सोनम कपूर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके फैंस के अलावा उनके पति ने भी सोनम के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़ें-पीएम के बाद योगी ने की गुरलीन की सराहना, कहा-झांसी में...

सोनम और आनंद एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दे, सोनम कपूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है। सोनम ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखा था। सोनम जल्द ही शोम मखीजा निर्देशित फिल्म ब्लाइंड में मुख्य भूमिका में नजर आएगी।