प्रदेश उत्तराखंड Featured

बर्फबारी ने पहाड़ों के सौंदर्य में लगाया चार चांद, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बढ़ने लगी सैलानियों की भीड़

नैनीतालः सरोवरनगरी में रविवार को इस मौसम की पहली हल्की बर्फबारी के बाद मंगलवार को भी मौसम बर्फबारी का इशारा कर रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। यह नये वर्ष के स्वागत बारिश-बर्फबारी से होने का इशारा लग रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को तापमान अधिकतम 10 व न्यूननतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

29 दिसंबर को तापमान 8 व 2, 30 को 9 व 1 एवं 31 दिसंबर को 10 व 1 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि एक जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और तापमान अधिकतम 11 व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस तरह अगले कुछ दिनों में नगर में बर्फबारी की पूरी संभावना नजर आ रही है। यदि ऐसा होता है तो इस वर्ष का नये वर्ष का स्वागत-अभिनंदन यादगार हो सकता है। इससे नगर के पर्यटन को पंख लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच दीया मिर्जा ने किया सवाल, बोलीं-कैसे मिलेगी बूस्टर डोज?

गौरतलब है कि नगर में बीते सप्ताहांत से ही सैलानियों की अच्छी संख्या मौजूद है। मंगलवार को सैलानियों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर के प्राकृतिक सौंदर्य एवं मौसम का आनंद उठाया। अनेक सैलानियों नगर में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए अपने प्रवास को आगे बढ़ा दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)