Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Skincare Routine: फेशियल ग्लो चाहती हैं तो पार्लर जाने की जरूरत नहीं, बस आजमाएं ये योगासन

नई दिल्लीः हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि वह हमेशा जवां और खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वह महंगे काॅस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करती हैं और पार्लर में भी पैसे खर्च करती हैं। यह महंगे काॅस्मेटिक कुछ समय के लिए तो जरूर स्किन को खूबसूरत बनाये रखते हैं। लेकिन इनके साइड इफेक्ट भी बहुत होते है। इन काॅस्मेटिक के ज्यादा उपयोग से समय से पहले स्किन पर कई समस्याएं नजर आने लगती हैं। इसलिए जवां और खूबसूरत स्कीन के लिए महंगी क्रीम की जरूरत नहीं है। बल्कि घर पर ही आप कुछ योगासन के जरिये खूबसूरत स्कीन की ख्वाहिश को पूरा कर सकती हैं।

चीक योग
चीक योग आपके गालों को कोमल और शेप में बनाये रखने के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही इस योग से स्कीन भी टाइट रहती है। इसके लिए अपने गालों में हवा भरकर पंप करें और हवा को बाएं से दाएं तरफ घुमाएं और इसके विपरीत छोड़ें। इस प्रक्रिया को दो से पांच बार दोहरायें।

पाउट पावर
पाउट पावर से स्किन ग्लोंइग होती है। साथ ही गालों को मजबूती के साथ ही शेप मिलता है। इसके लिए आपको गालों को अंदर की तरह प्रेस करते हुए पाउट बनाना है। कुछ देर इसी अवस्था में रहने दें फिर रिलेक्स करें। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराने से स्किन पर ग्लो आता है।

ये भी पढ़ें..कानपुर में बिल्डर ने ठेकेदार को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका, रुपये...

लिप प्रेस
लिप प्रेस योगासन ने होंठो की खूबसूरती को बनाये रखने में काफी फायदेमंद होता है। इस योगासन के जरिये गालों को मजबूती मिलती है। वहीं होंठों के ऊपरी तरफ की झुर्रियां भी कम हो जाती है। इसके लिए लिप को प्रेस कर अपने होंठों को कसकर दबाएं। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद फिर रिलेक्स करें। इस प्रक्रिया को चार से पांच बार दोहरायें।

किस द स्काई
इस योगासन को करने से चिन का फैट कम होता है। साथ ही आपको एक मजबूत जाॅलाइन मिलती है। यह योगासन डबल चिन की समस्या को भी जल्द ही दूर कर देता है। इसके लिए अपने फेश को आकाश की तरफ करें। फिर अपने होंठो को पाउट का शेप दें। जैसे आप आकाश को चूमने की कोशिश कर रहे हों। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराये। इसके फायदे आपको कुछ दिनों में नजर आने लगेंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…