Featured मनोरंजन

’बिग बॉस 15’ के पहले कंटेस्टेंट के रूप में कन्फर्म हुईं सिंगर नेहा भसीन

मुंबईः ‘बिग बॉस 15’ का एक नया प्रोमो शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस प्रोमो में बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा भसीन टशन दिखाती नजर आ रही हैं। ‘बिग बॉस 15’ के प्रोमो में नेहा भसीन काफी ग्लैमरस अवतार में दिख रही हैं।

इसके साथ ही इस प्रोमो के सामने आने से नेहा भसीन का नाम ‘बिग बॉस 15’ के पहले कंटेस्टेंट के रूप में कन्फर्म भी हो गया है। नेहा भसीन इस शो में सभी को कड़ी टक्कर देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसके साथ ही नेहा शो में अपनी खूबसूरत आवाज का जादू चला कर सभी का दिल भी जीतेंगी। यह भी पढ़ेंःहिमाचल भूस्खलन : बचाव अभियान में 2 BRO अधिकारियों की मौत

नेहा फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन का धुनकी गाना गाकर काफी मशहूर हुई थी। वह गायकी के क्षेत्र में अब भी सक्रिय हैं और हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु पंजाबी आदि भाषाओं में भी अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेर रही हैं।