Featured दुनिया

Shooting in US: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, शूटर ने की अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों की मौत

shooting-in-us Shooting in US: कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार में अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हो गये हैं। घटना के बाद फायरिंग करने वाले शख्स की भी मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, कैलिफोर्निया के ट्रैबुको कैन्यन स्थित बाइकर बार ‘कुक्स कॉर्नर’ में मौजूद लोगों पर अचानक एक शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ऑरेंज काउंटी पुलिस के अनुसार, शूटर एक पूर्व सुरक्षा अधिकारी है। फायरिंग में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस गोलीबारी में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग बार से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में पता चला कि शूटर को भी किसी ने गोली मार दी और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस यह भी नहीं बता सकी कि गोली चलाने वाले की मौत कैसे हुई। ये भी पढ़ें..Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण बस हादसा, राजस्थान के 7...

आए दिन अमेरिका में हो रही गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। जनवरी में भी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। बार-बार होने वाली गोलीबारी का कारण अमेरिका की बंदूक संस्कृति को माना जाता है। अमेरिका में बंदूक खरीदना बहुत आसान है। यही वजह है कि कई बार लोग छोटे-मोटे झगड़ों में भी अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों की जान ले लेते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)