Sunday, March 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशउद्धव ठाकरे ने दी सीएम नीतीश कुमार को बधाई, शिंदे सरकार पर...

उद्धव ठाकरे ने दी सीएम नीतीश कुमार को बधाई, शिंदे सरकार पर साधा निशाना

uddhav

मुंबई : शिवसेना अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार देरी से समझे हैं। जो बात उन्हें 2019 में समझ में आ गई थी, वह बात नीतीश कुमार को 2022 में समझ आई है। उद्धव ठाकरे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को शुभकामना भी दी है। उन्होंने महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय प्रदेश सरकार में खुशी कम, नाराजगी ज्यादा है। इसका असर बहुत जल्द लोगों के समक्ष आने वाला है।

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं और पार्षदों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) हमेशा अपने सहयोगी दल को सुनियोजित तरीके से कमजोर करती है। साथ चुनाव लड़ने पर भाजपा का प्रयास हमेशा सहयोगी दल के उम्मीदवारों को पराजित करने का रहता है। इसका खमियाजा शिवसेना कई चुनावों में भुगत चुकी थी, इसी वजह से 2019 में अपनी अलग राह पर चलने का निर्णय लिया था। बिहार में नीतीश कुमार को यह बात देर से समझ आई है।

ये भी पढ़ें..गुमराह करने वाली नीतियों से सावधान होने की जरूरत: दलबीर किरमारा

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी दिनों में कई नगरपालिकाओं के चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए भाजपा हर दल में कार्यकर्ताओं को तरह -तरह का लालच देने वाली है। शिवसेना कार्यकर्ताओं को इस तरह की लालच से बचते हुए लोगों के काम पर ध्यान देना जरूरी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पूर्व पार्षदों को उनके क्षेत्र में पार्षद के जैसे ही काम करना है और पार्टी के विस्तार में लग जाना है। शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वे भी खुश नहीं हैं। इसके बावजूद गए लोगों की परवाह किए बगैर शिवसेना को फिर से मजबूत बनाने के लिए सभी लोग मिलकर काम करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें