Featured वीडियो मनोरंजन

ऋषि कपूर के इस फेमस साॅन्ग को गुनगुनाती दिखीं Shehnaaz Gill, फैंस को आई ‘Sidnaaz’ की याद

मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम है। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान मरमेड लुक में शहनाज गिल के लुक काफी तारीफ हुई। वह अपने चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी चर्चा में हैं। शहनाज गिल की तस्वीरें और वीडियोज पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटाते हैं। शहनाज गिल भी अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज उनके साथ साझा करती हैं।

हाल ही में शहनाज गिल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वीडियो में शहनाज गिल ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘सागर’ के टाइटल साॅन्ग को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज गिल रेड कलर के शरारा सूट में वह इस साॅन्ग पर डांस भी करती दिखीं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के इस अंदाज की काफी तारीफ हो रही है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। शहनाज की इस वीडियो को देखकर फैंस एक बार फिर सिडनाज की जोड़ी को याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- नफरत के बाजार...

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा शहनाज गिल के पिटारे में फिल्म ‘100%’ भी है। इस फिल्म में शहनाज रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम के साथ नजर आयेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)