Featured हरियाणा राजनीति

हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं…

Congress Bharat Jodo Yatra Closing Ceremony Srinagar  CPM

नूंहः कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को हरियाणा में प्रवेश कर गई। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। नूंह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की यात्रा का राज्य में स्वागत किया। यह यात्रा 23 दिसम्बर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगी।

ये भी पढ़ें..कैलिफोर्निया के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, दो लोगों की मौत

वहीं इसकी अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी ने नूंह में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक विचारधारी कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है। दूसरी अन्य लोगों, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाती है। राहुल गांधी ने कहा कि मुझसे भाजपा के नेता पूछते हैं कि इस यात्रा की क्या जरूरत पड़ गई। मैंने उनको जवाब दिया है कि हम नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। यह लड़ाई नई नहीं है यह हजारों साल पुरानी है। जब भी यह लोग इस देश में नफरत फैलाने निकलते हैं तो हमारे विचारधारा के लोग मुहब्बत व प्यार फैलाना शुरू करते हैं।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1605407082265870337?s=20&t=ZriY5gj0BkFiPFM_-0yLVQ

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के चलते हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर से लेकर फिरोजपुर-झिरका तक जाम देखने को मिला। जगह-जगह पार्टी के वॉलिंटियर राहगीरों की मदद कर रहे थे। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई किलोमीटर लंबा काफिला चला। सुबह चार बजे से ही हरियाणा के प्रवेश स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। घने कोहरे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ राजस्थान हरियाणा की सीमा पर पहुंची थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एंट्री स्थल तक छोड़ने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत, सचिन पायलट सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बता दें कि यह यात्रा 07 सितम्बर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर अब हरियाणा पहुंची है। फरवरी की शुरुआत में यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। यात्रा के तहत 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)