महाराष्ट्र मनोरंजन

Suhana khan: शाहरुख की लाडली ने अलीबाग में खरीदी करोड़ो की प्रॉपर्टी

मुंबई: एक्ट्रेस सुहाना (Suhana khan) खान अपने पिता शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। सुहाना ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ''द आर्चीज'' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुहाना की पहली फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने महज 23 साल की उम्र में महाराष्ट्र के अलीबाग में प्लॉट खरीदा।

9.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा सुहाना ने    

बता दें, सुहाना ने अलीबाग के एक गांव में प्लॉट खरीदा है, जो मुंबई से कुछ ही किलोमीटर दूर है। यह प्लॉट करीब 78,361 वर्ग फीट का है। इसकी कीमत करीब 9.5 करोड़ रुपये है और फिलहाल सुहाना ने 57 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। ये पहली बार नहीं है जब सुहाना ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया हो। रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2023 में सुहाना ने 1.5 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। सुहाना ने रायगढ़ के अलीबाग में यह कृषि भूमि करीब 12.91 करोड़ में खरीदी है। कुछ ही महीनों के बाद अब उन्होंने प्लॉट खरीद लिया है। ये भी पढ़ें: Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे आयुष्मान खुराना, महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद सुहाना से पहले शाहरुख ने भी अलीबाग में एक विला खरीदा था। उनका विला समुद्र के पास है और इसमें हेलीपैड, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। उनका विला 20 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। बता दें, अलीबाग में पहले भी कई सेलिब्रिटीज प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। अलीबाग दिन-ब-दिन मशहूर हस्तियों को आकर्षित कर रहा है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने भी अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)