Featured फोटो मनोरंजन

Shehnaaz Gill: प्रकृति के बीच खुद को तलाश रहीं शहनाज गिल, क्यूट स्माइल पर फैंस फिदा

actress-shehnaaz-gill Shehnaaz Gill: मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया है। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से शहनाज ने बॉलीवुड में कदम रखा है। ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आयीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बेहद कम दिनों में कड़ी मेहनत से खुद की एक अलग पहचान बनायी है। shehnaaz-gill एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)अब तक कई म्यूजिक वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। वह अपने चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके इस चैट शो में अब तक बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। अपने बिजी शिड्यूल के बीच वह खुद के लिए भी समय निकाल लेती है। हाल ही में शहनाज गिल अपनी मां के साथ थाईलैंड के फुकेट गयी थी। जहां उन्होंने काफी मस्ती की थी।

इटली में वेकेशन एंजॉय कर रहीं शहनाज गिल 

शहनाज गिल इन दिनों इटली में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इटली की खूबसूरत वादियों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का कूल लुक काफी इंप्रशिव लग रहा है। ऑरेंज टॉप, शार्ट डेनिम, लहराती हुई जुल्फे और क्यूट स्माइल के साथ एक्ट्रेस को देख उनके फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ गयी हैं। समंदर किनारे शहनाज ने काफी मस्ती भरे अंदाज में अपनी तस्वीरें क्लिक की हैं। फोटोज के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘प्रकृति की खोज करके, आप स्वयं को खोजते हैं।’ सोशल मीडिया पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं। ये भी पढ़ें..Shweta Tiwari को एक टक देखने पर मजबूर हुए फैंस, किलर लुक ने मचाया तहलका

एक्ट्रेस शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के अभिनय की बात करें तो वह जल्द ही कई और फिल्मों में नजर आयेंगी। रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम और नोरा फतेही के साथ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) फिल्म ‘100%’ में दिखायी देंगी। इसके अलावा शहनाज रिया कपूर की फिल्म में भी नजर आयेंगी। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)