Featured फोटो मनोरंजन

थाईलैंड वेकेशन पर मस्ती के मूड में नजर आयीं Shehnaaz Gill, मदमस्त तस्वीरों पर फैंस फिदा

shehnaaz-gill-vacation-pic
shehnaaz-gill-vacation-pic मुंबईः एक्ट्रेस शहनाज गिल बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आयी थीं। ‘बिग बॉस 13’ से पॉपुलर हुईं शहनाज गिल ने अपनी मेहनत के दम पर काफी कम दिनों में सफलता की बुलंदियों को छुआ है। वह कई म्यूजिक वीडियो एल्बम भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अपने चैट शो ‘देसी वाइव्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

एक्ट्रेस इस शो में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ गॉशिप करती नजर आ चुकी हैं। इस बीच उन्होंने काम से थोड़ा ब्रेक लिया है। वह अपनी मां के साथ थाईलैंड के फुकेट में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक देख फैंस फिदा हो गये हैं। हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में शहनाज पिंक कलर के फ्लोरल आउटफिट में नजर आ रही हैं। खुले बाल और नो मेकअप में वह अपनी सादगी से फैंस के दिलों को घायल कर रही हैं। वह प्रकृति के बीच काफी खुश नजर आ रही हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

ये भी पढ़ें..Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में लगा सितारों का... तस्वीरों के साथ कैप्शन में शहनाज ने लिखा कि डियर महासागर, हमें एक ही बार में छोटा, विनम्र, प्रेरित और नमकीन महसूस कराने के लिए धन्यवाद। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट के जरिए अपना प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले शहनाज गिल ने अपने वेकेशन के दौरान बेहद बोल्ड और हॉट तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसे देखकर लोग आहें भरने पर मजबूर हो गये थे। रेड कलर की ड्रेस में शहनाज समंदर किनारे बैठकर पोज देती हुई नजर आयीं। गीले बालों और भीगी ड्रेस में वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक और फिल्म में नजर आयेंगी। रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम और नोरा फतेही के साथ शहनाज गिल फिल्म ‘100%’ में दिखायी देंगी। इसके अलावा शहनाज रिया कपूर की फिल्म में भी नजर आयेंगी। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)