इस नामी होटल में चल रहा था ‘जिस्म’ का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़के-लड़कियां

75
sex-racket-exposed-in-ranchi

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश हुआ है। इस दौरान पुलिस ने कई लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। दरअसल रांची पुलिस शहर में सेक्स रैकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों समेत दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बंगाल से लाई जाती थी लड़कियां

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमण ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित नामी होटल अर्बन रिट्रीट नामक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों और चार लड़को को हिरासत में लिया है। डीएसपी केवी रमण ने सोमवार को बताया कि अनैतिक देह व्यापार को लेकर छापेमारी की गई है, जिसमें छह लड़कियां और चार लड़के पकड़े गए हैं। इनमें से अधिकांश लड़कियां बंगाल की हैं।

ये भी पढ़ेंः-Bihar : गंगा स्नान के दौरान नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, 1 लापता

कार्रवाई से पहले पुलिस ने की रेकी

होटल संचालकों की मदद से इन्हें होटल में रखकर वहां ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार (Sex Racket) कराया जा रहा था। गेस्ट हाउस में छापेमारी से पहले पुलिस की टीम रविवार देर रात तक रेकी करती रही। इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियां आ-जा रही थीं। ग्राहक भी आ-जा रहे थे। पुख्ता सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी ने छापेमारी कर मौके से ही सभी लड़कियों को पकड़ लिया। बता दें कि पिछले दो महीनों में रांची में सेक्स रैकेट के खिलाफ कई कार्रवाई की गई है, जिसमें 60 से अधिक लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)