मध्य प्रदेश क्राइम जरा हटके

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश ! शख्स ने 75 लड़कियों से रचाई शादी, 200 को बनाया कॉलगर्ल

taskari-girls

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट के घिनौने घंधे में धकेल देता था। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अब तक 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट के धंधे में धकेला चुका है। वो हर महीने करीब 50 से ज्यादा लड़कियों को लाता था। यहीं नहीं आरोपी 75 युवतियों से अब तक शादी कर चुका है। जिसे बीते गुरुवार को इंदौर SIT धर दबोचा। इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आये बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर का नाम मुनीर उर्फ़ मुनीरुल है।

ये भी पढ़ें..पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

पुलिस ने रेस्क्यू कर 21 युवतियों को छुड़ाया

पुलिस पूछताछ में मुनीर ने कई चौंकाने वाले खुलासे क‍िए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लाता था और बॉर्डर के पास के छोटे गांव में दलाल के जरिए लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के गांव में लाकर ही भारत में एंट्री करवाते थे। बता दें कि इंदौर पुलिस ने बीते कुछ महीने पहले ऑपरेशन चलाकर 21 युवतियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था। जिसमे 11 बांग्लादेशी लड़कियां और बाकि अन्य लड़किया भी शामिल थी। इस मामले में तीन लोग आरोपी बनाए गए थे, जबकि मुनीर वहां से भाग निकला था। पुलिस के मुताबिक उसे बीते गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया है। वह बांग्लादेश के जसोर इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इंदौर पुलिस ने मुनीर पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा था।

आंखों के जरिए करते थे बांग्लादेशी लड़कियों की पहचान

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी मुनीर ने बताया कि अब तक 75 लड़कियों से उसने शादी की और फिर भारत में लाकर बेचा। उसके इसके काम के पीछे बड़ा नेटवर्क है। उसने कहा कि सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह लड़कियों की पहले कोलकाता, फिर मुंबई में ट्रेनिंग कराता है इसके बाद डिमांड पर लड़कियों को देश के दूसरे शहरों भोपाल और अन्य शहरो में सप्लाई करता था।

बताया जा रहा है कि लड़कियां बांग्लादेश की ही हैं, इसकी पहचान एजेंट आंखों के जरिए करते थे। ये सूरत के स्पा सेंटर्स के अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु में भी लड़कियों को भेजते थे। यही नहीं लड़कियों को दूसरे शहरों में भेजने से पहले उनको बॉडी लैंग्वेज और बेहतर रहन-सहन की ट्रेनिंग दी जाती थी। ट्रेंड होने पर लड़कियों को मुंबई भेजा जाता था। इसके बाद शहरों से आई डिमांड के अनुसार लड़कियों को उन सिटी तक भेजा जाता था। वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी मुनीर ने बताया कि अब तक 75 लड़कियों से उसने शादी की और फिर भारत में लाकर बेचा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)