Shehnaaz Gill का सिजलिंग लुक देख धड़का फैंस का दिल, टॉप पर टिकी सभी की निगाहें

0
15

shehnaaz-gill

मुंबईः बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अब बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। हाल ही उनकी पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हो चुकी है। हाल ही में शहनाज गिल ने काम से थोड़ा ब्रेक लेकर लिया और अपनी मां के साथ थाईलैंड के फुकेट पहुंचीं। शहनाज गिल ने वेकेशन के दौरान जमकर मस्ती की और अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब शहनाज गिल वेकेशन मना लौट आयी हैं और एक बार फिर अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गयी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो शहनाज गिल के जार्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के दौरान की है। इस दौरान शहनाज गिल ने ब्लू कलर ट्यूब टॉप और व्हाइट कलर की जींस पहनी हुई थी। शहनाज गिल हमेशा की तरह बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं। पिंक लिपस्टिक, बालों में बन बनाकर उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था। पार्टी में जाने से पहले उन्होंने पैपराजी के कैमरे के सामने जमकर पोज दिये। साथ ही फैंस के साथ ही सेल्फी क्लिक करायी।

ये भी पढ़ें..Adipurush First Song: ’आदिपुरुष’ का फर्स्ट सॉन्ग “जय श्री राम“ रिलीज,…

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और उनके चाहने वाले उन पर प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पिटारे में अभी कई और भी बड़ी फिल्में हैं। जल्द ही वह एक और फिल्म में नजर आयेंगी। रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम और नोरा फतेही के साथ शहनाज गिल फिल्म ‘100%’ में दिखायी देंगी। इसके अलावा शहनाज गिल रिया कपूर की फिल्म में भी नजर आयेंगी। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)