न्यूली वेड कपल Sidharth-Kiara को देख फैंस बोलेः ब्यूटीफुल जोड़ी..

43

sidharth-kiara

मुंबईः बाॅलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बीते 07 फरवरी को एक-दूजे को जीवनसाथी बना लिया। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। शादी के बाद कियारा अपने ससुराल दिल्ली पहुंची और वहां सिद्धार्थ के परिजनों के साथ गेट टूगेदर का प्रोग्राम हुआ। दिल्ली में कपल के रिसेप्शन की कुछ ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं अब दोनों दिल्ली से मुंबई लौट चुके हैं। मुंबई में पहुंचने बाद कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिये। उन्होंने शादी के बाद मुंबई लौटने पर पैपराजी को मिठाई भी बांटी। इस दौरान कियारा आडवाणी यलो कलर के डिप नेक अनारकली सूट, खुले बाल, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नई नवेली बहू की तरह लग रही थीं। कियारा सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें..ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा 2’ में नजर आयेगीं उर्वशी रौतेला, फैंस बोले- पंत नहीं, शेट्टी ही सही..

वहीं सिल्वर कलर के कुर्ता और पजामा में सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फोटोज और विडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस कपल को जमकर बधाईयां भी दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ और कियारा का मुंबई में भी ग्रैंड रिसेप्षन होगा। जिसमें बाॅलीवुड और बिजनेस से जुड़ी मशहूर हस्तियां शामिल होगीं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)