Home आस्था Sawan Somwar Vrat 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर इन रंगों के...

Sawan Somwar Vrat 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर इन रंगों के कपड़े पहनकर करें महादेव की पूजा, मिलेगा दोगुना फल

Sawan-Somwar-Vrat-2024-puja-niyam

Sawan Somwar Vrat 2024: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जो 19 अगस्त तक चलेगा। सनातन धर्म में पूरे सावन महीने का बहुत महत्व है। पूरे महीने भगवान शिव की पूजा-अर्चना, स्तुति और जलाभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वैसे तो पूरे सावन महीने का बहुत महत्व है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का अपना विशेष महत्व है।

सावन सोमवार व्रत रखने से मिलता है दोगुना लाभ

सावन के सोमवार को महादेव की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी ने साल भर व्रत नहीं रखा है तो सावन के महीने में व्रत रखने से दोगुना लाभ मिलता है। इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं, जिनका विशेष महत्व है। दूसरा सावन सोमवार व्रत 29 जुलाई को रखा जाएगा। इतना ही नहीं सावन के सोमवार को किन रंगों के कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करना है इसका भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं महादेव की पूजा करते समय किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पूजा के क्या नियम हैं।

हरे रंग के कपड़े

सावन के सोमवार को हरे कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। क्योंकि सावन में हरे कपड़े पहनने से महादेव प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि हरा रंग प्रकृति से जुड़ा है और भगवान शिव को प्रकृति बहुत प्रिय है। हरे कपड़े पहनकर सावन सोमवार की पूजा करने से भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है। हरा रंग जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लाता है।

सफेद रंग के कपड़े

सावन के सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना भी शुभ माना जाता है। शिव जी को भी यह काफी रंग पसंद है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक होता है। सफेद कपड़े पहनकर पूजा करने से वातावरण शुद्ध और दिव्य हो जाता है। सफेद कपड़े पहनकर भोलेनाथ की पूजा करने से मन को शांति मिलती है।

आसमानी नीला रंग

सावन के सोमवार की पूजा आसमानी नीले कपड़े पहनकर भी की जा सकती है। मान्यता है कि आसमानी नीला रंग भोले भंडारी को भी बहुत प्रिय है। नीला रंग आकाश, समुद्र और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः- Sawan 2024: सावन में 70 साल बाद अद्‌भुत संयोग, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें महादेव की पूजा

सावन सोमवार की पूजा के दौरान इन रंगों के कपड़े पहनें

 हरा,सफेद और आसमानी के अलावा पीले, केसरिया और लाल कपड़े पहनकर शिव की पूजा करना भी फलदायी साबित होगा। सावन सोमवार को इन रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। हालांकि काले और नीले रंग के कपड़े पहनकर शिव की पूजा नहीं करनी चाहिए। ये रंग शुभ नहीं माने जाते हैं।

सावन सोमवार व्रत व पूजा विधि

  • सावन सोमवार को शिवलिंग पर जल से अभिषेक जरूर करें।
  • सावन के दूसरे सोमवार को महादेव को बेलपत्र भांग, दूध, दही, शहद, मालपुआ, सफेद बर्फी और पंचामृत चढ़ाएं।
  • सावन सोमवार व्रत के दौरान अन्न का सेवन न करें, केवल फल खाएं।
  • शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी, तुलसी, केतकी के फूल और टूटे चावल न चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर फटे और टूटे बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए।
  • शिवलिंग पर कभी भी शंख से जलाभिषेक न करें। भोलेनाथ की पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित माना गया है।
  • शिवलिंग पर भूलकर भी नारियल का पानी न चढ़ाएं। नहीं तो भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version