Home आस्था Saturday Upay: साल के अखिरी शनिवार को करें ये उपाय, बदल जाएगी...

Saturday Upay: साल के अखिरी शनिवार को करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Saturday Upay: आज शनिवार है, शनिवार का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव को समर्पित है। 30 दिसंबर को साल 2023 का आखिरी शनिवार है। शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा की जाती है। बता दें कि आज शनि और शुक्र का केंद्र योग बन रहा है, दोनों ग्रह एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आज के दिन कुछ उपाय करने से आपको राहत मिलेगी और शुभ योग बना रहेगा। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में —

Astrology: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहा प्रमोशन तो करें ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा फल

शनिवार पर कर लें ये काम

शनिवार के दिन ​स्नान करने के बाद शनि देव की पूजा करें इसके बाद शनि देव को सरसों का तेल और काले तिल से अभिषेक करें। साल के अंतिम शनिवार पर भगवान शनि देव के मंदिर जाए और दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त करें। इससे आपको शनि दोष से मुक्ति मिलेगी और कुंडली में शुभ योग बनेगा।

शनि साढ़ेसाती से राहत पाना चाहते हैं तो आज का दिन काफी अच्छा है। 2023 के अंतिम शनिवार की शाम शनि मंदिर जाए और पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें, सरसों के तेल का दिया जलाएं। इससे आपके सारे काम पूरे होंगे।

राशिफल: कुंभ राशिवालों को मिलेगा किस्मत का साथ, सिंह को होगा धन लाभ

ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाएं, इसके अलावा कौवों को खाना खिलाना भी शुभ माना जाता है। इससे शनि देव काफी ज्यादा प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है।

ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कभी भी परेशान नहीं करते हैं। ऐसे में आज के दिन पूरे सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा की जाए तो शनि देव की कृपा बरसती है।

अगर आप शनि दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और बजरंगबली की कृपा बरसती है।

इसके अलावा आज के दिन पूरे दिल से गरीबों की सेवा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप जरूरतमंदों को काला तिल, वस्त्र, उड़द की दाल, जूते-चप्पल और कंबल का दान करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version