राजस्थान

सरिस्का में लगातार बढ़ रहा है बाघों का कुनबा, बाघिन ST-19 ने दिया दो शावकों को जन्म

Sariska-Tiger-Reserve अलवरः राजस्थान के अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। इस खबर के बाद सरिस्का प्रशासन और वन्यजीवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़कर 30 पहुंच गया है। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सरिस्का आर एन मीणा ने बताया कि ST-19 अलवर बफर जोन में पिछले काफी समय से घूम रही है।

बाघिन ने डेढ़ साल पहले दो शावकों को दिया जन्म

बता दें कि 7 जुलाई की शाम बाघिन दो शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई थी। इस स्थान पर बाघ एसटी-18 विचरण कर रहा है जो शावकों का पिता है। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने भी खुशी जताई और वन विभाग के तमाम अधिकारियों को बधाई दी। बाघिन एसटी-19 को पहली बार दो शावकों के साथ पिछले साल जनवरी में सरिस्का बाघ परियोजना के अलवर बफर रेंज के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वाले बफर वन क्षेत्र में देखा गया था। ये भी पढ़ें..Churu-Bikaner electric train: चूरू-बीकानेर के बीच इलैक्ट्रिक ट्रेन का सफल परीक्षण, अब दिल्ली दूर नहीं अब करीब डेढ़ साल बाद एक बार फिर बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन दोनों शावकों की उम्र करीब 2 महीने है। सरिस्का के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल-मई माह से बाघिन की विशेष निगरानी एवं ट्रैकिंग की जा रही थी। इस क्षेत्र में सतत निगरानी के लिए पहले कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। अब बाघिन और शावकों की अधिक निगरानी की जाएगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)