मनोरंजन

मिनी स्कर्ट में सरगुन मेहता ने दिखाया अपना कातिलाना अंदाज

sargun mehta

Sargun Mehta Killer Look: 'किस्मत', 'काला शाह काला' और 'सौंकन सौंकने' जैसी पंजाबी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर एक्‍ट्रेस सरगुन मेहता ने अपने फैंस को चौंकाते हुए अपना शानदार लुक शेयर किया है। बता दें, सरगुन एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो  

गुरुवार को एक्‍ट्रेस ने रंगीन मिनी स्कर्ट के साथ काले रंग के स्लीवलेस टॉप में अपनी कुछ फोटोज शेयर की। पोस्ट का शीर्षक था, " मुझ पर फोकस करो''। अक्सर सरगुन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 9.1 मिलियन फॉलोअर्स भी है।   


ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी का एक्शन


बता दें, सरगुन ने सिमरजीत सिंह द्वारा निर्देशित 2015 की पंजाबी ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा 'अंगरेज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्‍होंने धन कौर का किरदार निभाया था और उनके साथ अमरिंदर गिल ने अंग्रेज 'गेजा' की भूमिका निभाई थी। हाल ही में वह फिल्म 'जट नु चुड़ैल टकरी' में नजर आईं थी। अपने पति, एक्‍टर रवि दुबे के साथ, सरगुन 'जुनूनियत' और 'दालचीनी' जैसे टीवी शो के लिए निर्माता के रूप में काम करती हैं। 

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)