संजय सिंह ने जेल से लिखा जनता को खत, घर-घर पहुंचाएगी आप

7

delhi-excise-policy-case-sanjay-singh-custody-increased

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल से जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुंचने की योजना बना रहे। इस पत्र के माध्यम से जनता को बताएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें जनता की आवाज उठाने के लिए गिरफ्तार करवाया है। संजय इस पत्र के माध्यम से लोगों को एक बार फिर मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे। इसके साथ ही संजय सिंह जनता से वादा कर कह रहे कि किसान, नौजवान, कर्मचारी, हर वर्ग के लोगों की आवाज को आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा।

जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने पत्रकारवार्ता में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर-संवैधानिक है। बिना समन के मोदी सरकार ने साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 2024 में मोदी विपक्षी गठबंधन “इंडिया” से चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में विपक्षी गंठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार कर उनको चुप कराने व डराने का काम किया गया है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि  संजय सिंह न डरे हैं न दबाव में झुकेंगे। ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। भाजपा विपक्षी नेताओं को ईडी से गिरफ्तार करा कर दबाव डालना चाहती है। संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। इसी से डर कर मोदी और अडानी ने मिलकर संजय सिंह का मुंह बंद कराने के लिए ही गिरफ्तार करवा दिया।

यह भी पढ़ें-मंत्री जयवीर सिंह ने कहा- पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनेगा एडवेन्चर पार्क

21 को लखनऊ तो 27 को दिल्ली में प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है। जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

यूपी के सभी जिलों में एक साथ 21 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद दिल्ली में 27 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। जनता सांसद संजय सिंह के साथ खड़ी है।

जबरदस्ती अभियुक्तों से संजय के खिलाफ दिलाया गया बयान

जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाला में संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्तों से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। 12 घंटे चली रेड  में संजय सिंह के घर में जब ईडी के हाथ कुछ नहीं लगा तो बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट-पवन सिंह चौहान