तलाक की खबरों के बीच Sania Mirza ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस हुए हैरान

0
178

Sania Mirza: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच उनकी तलाक को लेकर अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही है। सानिया मिर्जा ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाई थी और अब दोनों के तलाक की खबरें आ रही है। बता दें कि दोनों की तलाक की खबरें साल 2022 से ही आनी शुरू हो गई थी।

Sania Mirza ने शेयर किया पोस्ट

लेकिन अब तक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने तलाक की खबरों को लेकर खुलकर बात नहीं की है। इसी बीच सानिया मिर्जा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सानिया मिर्जा ने तलाक और शादी को लेकर इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसे पढ़कर लोग हैरान हो गए हैं। उनके इस पोस्ट के बाद तलाक की खबरे तूल पकड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल का ICC Rankings में बड़ा धमाका, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

अगर हम बात करें सानिया मिर्जा के पोस्ट की तो उन्होंने लिखा है कि, ‘शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल रास्ता चुनो। मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। कर्ज में रहना मुश्किल है। वित्तीय अनुशासन मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। बातचीत करना मुश्किल है। न बात करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। ये हमेशा मुश्किल होगी। लेकिन हम अपना मुश्किल रास्ता चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।’

शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं Sania Mirza

सानिया मिर्जा के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से दोनों के तलाक की खबरें आने लगी है। हालांकि इन खबरों और कयासों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। सानिया मिर्जा से शोएब मलिक की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी आयशा सिद्दिकी हुई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)