Sania Mirza के पति शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया अपना हमसफर

0
35

Sania Mirza: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तान के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने फिर से शादी रचा ली है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है, दोनों की शादी हो गई है और उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल हो रही है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों ने एक समारोह के दौरान शादी रचाई है।

Sania Mirza के पति शोएब मलिक ने रचाई शादी

दोनों की अगर हम वायरल तस्वीरों की बात करें तो इसमे दुल्हा बने शोएब मलिक काफी हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं उनकी दुल्हनियां सना जावेद काफी खूबसूरत लग रही हैं, तस्वीर में दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद कई लोग दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं तो वहीं कई लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।

Ram Mandir Pran Pratishtha से पहले अभेद किले में तब्दील हुई राम नगरी, आज से अयोध्या में नो एंट्री

सना जावेद के साथ शोएब की तीसरी शादी

आपको बता दें कि कुछ समय पहले सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल रास्ता चुनो। मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। कर्ज में रहना मुश्किल है। वित्तीय अनुशासन मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। बातचीत करना मुश्किल है। न बात करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। ये हमेशा मुश्किल होगी। लेकिन हम अपना मुश्किल रास्ता चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।

पिछले काफी समय से दोनों के तलाक को लेकर अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही थी वहीं अब शोएब की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद साफ हो गया है कि दोनों अलग हो चुके हैं। सना जावेद के साथ शोएब की तीसरी शादी है तो वहीं सानिया मिर्जा के साथ उनकी दूसरी शादी थी, शोएब मलिक की पहली शादी आयशा सिद्दिकी हुई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)