संदीप पाठक बोले, बीजेपी की सीटें घटी, AAP ने देश के लिए किया काम

5
sandeep-pathak-said-bjp

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने चुनाव नतीजों पर कहा है कि इस बार बीजेपी को पिछली बार से 63 सीटें कम मिली हैं और उन्हें बहुमत भी नहीं मिला है। जबकि, इंडिया अलायंस के कई मुख्यमंत्रियों के जेल में रहने के बावजूद इंडिया अलायंस ने विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया है कि संविधान के खिलाफ जाने वालों को जनता माफ नहीं करती।

बीजेपी ने हमें तोड़ने की कोशिश की- संदीप पाठक 

इस पूरे चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पार्टी से ज्यादा देश को समझा और गठबंधन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को खुली चुनौती दी थी कि हम चुनाव से पहले ही पार्टी को तोड़ देंगे। उन्होंने हमारे सर्वोच्च नेता को जेल में डाल दिया। उन्होंने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की, हमें तोड़ने की कोशिश की। लेकिन, इन सबके बावजूद आम आदमी पार्टी आज एकजुट है।

यह भी पढ़ें-इंडिया एलायंस की सफलता से तेजस्वी यादव उत्साहित, बताया जनता की जीत

हमारे तीन सांसद जीते और हम 2 से 3 सीटें बहुत कम वोटों के अंतर से हारे। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को 20 दिन का समय मिला, उन्होंने तुरंत देश की सेवा शुरू कर दी और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया। मैं और मेरी पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, हमारा देश महत्वपूर्ण है। मैं आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और स्वयंसेवक का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इतनी विपरीत परिस्थितियों और गर्मी में भी चुनाव में काम किया।

दिल्ली में सीटें ना मिलने पर क्या बोले संदीप

दिल्ली का एक पैटर्न है। लोग लोकसभा चुनाव में भाजपा को और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देते हैं। लोगों ने इसी पैटर्न को अपनाया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार पंजाब में हमें सिर्फ एक सीट और 7 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार हमें तीन सीटें मिली हैं और हमने दो सीटों पर बहुत करीबी मुकाबला किया है। लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। कुरुक्षेत्र में भी हमारे उम्मीदवारों के बीच बहुत करीबी मुकाबला हुआ और वे बहुत कम अंतर से हारे। हमारे कार्यकर्ताओं और मैंने बहुत मेहनत की और इसका नतीजा यह है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)