प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP: किसी के कहने से कमजोर नहीं हो सकता सनातन धर्म, ‘इंडिया’ गठबंधन पर भड़के केशव मौर्य

keshav-prasad-maurya वाराणसीः प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी से जुड़े सवाल पर कहा कि सनातन धर्म किसी के कहने से कमजोर नहीं हो सकता है। सनातन आदि, वर्तमान और भविष्य है। उन्होंने कहा कि देश अब सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन देश का माहौल खराब करने की असफल कोशिश कर रहा है। यह तय है कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के दौरान मिल रहे अवशेषों से जुड़े सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब मुगल आक्रमणकारियों ने देश में अपना वर्चस्व स्थापित किया तो उन्होंने हमारे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। चाहे अयोध्या हो, मथुरा हो या काशी, गुजरात का सोमनाथ मंदिर हो, ये सभी इसके महान उदाहरण हैं। ये सब बीजेपी और संघ की स्थापना से पहले हुआ था। ये भी पढ़ें..रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड…, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवाद‍ित बयान से... विपक्ष का काम तुष्टिकरण, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करके अपने परिवार को फायदा पहुंचाना है। अब देश इससे बाहर आ गया है। लोग विकास की ओर देख रहे हैं। इस समय देश विश्व का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय के एक बयान से जुड़े सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नए मुल्ला हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्याज ज्यादा खा रहे हैं। इसलिए ऐसी बात बोल रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)