प्रदेश Featured महाराष्ट्र

ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण के दौरान गिरी गर्डर मशीन, 17 मजदूरों की मौत

thane-accident Samruddhi Expressway accident: मुंबई: मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर हादसे (Samruddhi Expressway accident) रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार रात ठाणे जिले के शाहपुर तहसील के सरलांबे में पुल के काम के दौरान एक गर्डर मशीन गिर गई। इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई और चार से पांच लोग घायल हो गए। कुछ दिन पहले समृद्धि हाईवे (Samruddhi Expressway accident) पर एक यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में 25 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि समृद्धि हाईवे पर शाहपुर में बड़ा हादसा हो गया। इसमें अब तक 15 मजदूरों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। समृद्धि महामार्ग के तीसरे चरण का काम जोरों से चल रहा है। समझा जाता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय हुई जब समृद्धि राजमार्ग (Samruddhi Expressway accident) पर रात में भी काम चल रहा था। दुर्भाग्य से सुरक्षा उपायों की कमी के कारण श्रमिकों की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से मजदूरों पर गिर गई। शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 17 शव लाए जा चुके हैं। ये भी पढ़ें..Jaipur Mumbai Express Firing: इस बात से परेशान था आरोपी कांस्टेबल! होगी उच्चस्तरीय जांच  यह हादसा उस दौरान हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमान्य तिलक पुरस्कार लेने के लिए पुणे आ रहे हैं. वर्तमान में समृद्धि महामार्ग नागपुर से इगतपुरी तक शुरू होता है। समृद्धि महामार्ग का आखिरी और तीसरा 100 किलोमीटर का चरण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है। दिसंबर 2022 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी और नागपुर के बीच 520 किलोमीटर लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। इसके बाद परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किया। नागपुर से इगतपुरी के भारवीर गांव तक कुल 600 किलोमीटर लंबी सड़क खोली गई है।

सीएम ने की राहत राशि की घोषणा

ठाणे के शाहपुर में गर्डर मशीन गिरने की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहाकि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यहां स्विट्जरलैंड की एक कंपनी काम कर रही थी। इसकी गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। हमारे संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री भी मौके पर मौजूद हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)