Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशसम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, बोले- सब उम्र का...

सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, बोले- सब उम्र का तकाजा है..

bjp-state-president-samart-choudhary

पटनाः बिहार के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम कब क्या बोलेंगे और करेंगे। इसका कोई ठिकाना नहीं है।

सम्राट चौधरी ने हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार की बात ही जुदा है। कहते कुछ हैं और करते कुछ और ही हैं। उनको तो यह भी नहीं पता है कि इससे पहले कोई नीतीश कुमार था तो कहना क्या है। कभी भी कुछ भी बोल देंगे। यह सब उम्र का तकाजा है।

ये भी पढ़ें..New Parliament: रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार हुआ नया संसद भवन, जानें इसकी खासियत

ललन सिंह की मटन पार्टी के विवाद के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम तो सिर्फ सवाल ही उठाया था। अगर कोई केस कर दे तो उसकी स्वतंत्रता है। हम सवाल तो हमेशा उठाएंगे। हकीकत क्या है इसका जवाब तो देना होगा। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रदेश महामंत्री सह पूर्व विधायक बेबी कुमारी, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रभात कुमार, अर्जुन राम और अशोक साहनी इत्यादि मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें