Featured दुनिया

Russia-ukraine War: रूस का यूक्रेन पर हमला जारी, काला सागर में दागी मिसाइले, 4 की मौत

Russia Ukraine War Russia-ukraine War: यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है, रविवार देर रात मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सोमवार सुबह गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि रूस ने काला सागर की ओर से चार मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से दो को मार गिराया गया। यूक्रेन के अफसरों ने कहा हमले में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रात भर मरने वाले तीन कर्मचारी पोल्टावा क्षेत्र के एक औद्योगिक परिसर में कामगार थे। उन्होंने बताया कि हमले में पांच अन्य लोग घायल हो गये। इस संबंध में एक तस्वीर भी जारी की गई, जिसमें उस औद्योगिक परिसर से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं। ये सभी नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। वहीं, सोमवार सुबह करीब 10।40 बजे सदोव इलाके में हुई गोलाबारी में 63 साल की एक महिला की मौत हो गई। ये भी पढ़ें..नूहं में जलाभिषेक यात्रा के ऐलान के बाद मथुरा की सीमा सील, छावनी में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे इससे पहले शनिवार को रूस में कई ड्रोन हमले हुए थे। इन ड्रोन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हमले को देखते हुए मॉस्को के तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रेमलिन से लगभग 50 किमी पश्चिम में मॉस्को क्षेत्र के इस्तरा जिले में यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद मॉस्को के शेरेमेतयेवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाई अड्डों से उड़ान सेवाएं कुछ घंटों के लिए रोक दी गईं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)