Featured टॉप न्यूज़ दुनिया

Russia: पश्चिमी देशों पर भड़के राष्ट्रपति पुतिन, बोले- पहले भारत को लूटा, अब हमें भी लूटना चाहते हैं…

putin

मास्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के साथ युद्ध में जीते हुए चार क्षेत्र लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया को रूस में मिला लिया। इसके साथ ही यूक्रेन के 15 प्रतिशत हिस्से पर अब रूस का नियंत्रण हो गया है। इस खुशी में क्रेमलिन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पुतिन ने पश्चिमी देशों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि इन देशों ने भारत और अफ्रीका जैसे देशों को जमकर लूटा है।

ये भी पढ़ें..5G Launch: PM मोदी आज लॉन्च करेंगे 5जी सर्विस, भारत में संचार क्रांति के नए युग की होगी शुरुआत

पश्चिमी देशों ने गुलामों का व्यापार किया

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, इन देशों ने गुलामों का व्यापार किया। अमेरिका में मूल निवासियों की हत्या की। भारत और अफ्रीका जैसे देशों को लूटा। चीन के खिलाफ ब्रिटेन और फ्रांस ने लड़ाई लड़ी। तमाम देशों को नशे में झोंक दिया। पूरे समूह को जान-बूझकर अतिवादी बना दिया। भूमि और संसाधन बचाने के लिए पशुओं की तरह मनुष्यों का शिकार किया। यह मनुष्य की प्रकृति, सच्चाई, स्वतंत्रता और न्याय के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश अपने फायदे के लिए किसी भी अन्य मुल्क में सत्ता विरोधी आंदोलनों को हवा देते हैं। वहां की सरकारें गिराने की ताक में रहते हैं। यह कितना बड़ा अंतर्विरोध है कि पश्चिम ने सच्चाई, स्वतंत्रता और न्याय की कीमत पर भारत जैसे देशों को लूटा। पश्चिम ने अपनी उपनिवेशवादी नीति मध्यकाल में शुरू कर दी थी।

भाषण के दौरान यूक्रेन रूप पर किया बड़ा हमला

पुतिन के भाषण के दौरान जपोरीजिया से भयावह खबर आई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक शुक्रवार को जब रूस जपोरीजिया को अपना हिस्सा बना रहा था तो उसके सैनिक शहर पर हमला कर रहे थे। यूक्रेन सरकार के अनुसार रूसी हमले में 30 लोग मारे गए और 88 घायल हो गए। जपोरीजिया के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्जांद्र स्तारुख ने बताया कि लोगों का एक काफिला रूस नियंत्रित क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था। उसी दौरान रूसी बलों ने हमला किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)