उत्तर प्रदेश क्राइम

पुलिस की बंदूक छीनकर भाग रहा गौकश मुठभेड़ में घायल, साथियों संग...

गाजियाबाद: पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भाग रहे एक गौकश को मुरादनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस गौकश को बागपत जिले से गिरफ्तार किया था और आज वह चाकू और अन्य उपकरण बरामद करने जा रही थी तभी इस बदमाश ने पुलिस कर्मियों की पिस्तौल छीनकर और पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की।

दो टीमों का हुआ था गठन

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि 22 जनवरी को मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव सरना के जंगल में गौवंश के अवशेष मिले थे, जो एक सनसनीखेज घटना थी। इस घटना से आम जनता में भय का माहौल पैदा हो गया और शांति भंग हो गई। उपरोक्त घटना को चुनौती मानते हुए दो टीमों का गठन किया गया और 10 फरवरी को शोएब उर्फ काला पी निवासी मुरादनगर को बागपत से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाये जाने पर पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सरना जंगल में गाय का वध किया था और चाकू भी वहीं छिपा दिया था।

पुलिस पर किया जानलेवा हमला

आज रात्रि में थाना मुरादनगर पुलिस अभियुक्त शोएब उर्फ काला को उपरोक्त घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी हेतु सरना के जंगल में एक गुप्त स्थान पर ले गयी। उक्त स्थान से अभियुक्त द्वारा छिपाया गया चाकू बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ेंः-लोकसभा चुनाव के लिए DMK ने बनाया वॉर रूम, वरिष्ठ नेताओं को सौंपा प्रभार इसके तुरंत बाद अभियुक्त ने एन1 पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया, जिस पर थाना पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलायी। जिससे आरोपी का दाहिना पैर घायल हो गया। गोली लगने से घायल हो गये। घायल आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)