Jharkhand: राहुल गांधी को सजा मिलने पर भड़की कांग्रेस, विधानसभा में किया जबरदस्त हंगामा

0
56

jharkhand-assembly

रांचीः गुजरात के सूरत की सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ पर विवादित टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने कोर्ट ने राहुल को तुरंत जमानत भी दे दी है। गुरुवार को सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर कांग्रेस भड़क उठी। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने की खबर मिलते झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ।

एक वक्त तो ऐसा हुआ कि सीएम हेमंत सोरेन को छोड़ सदन में मौजूद सभी विधायक और मंत्री वेल में पहुंच गए। राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस, झामुमो और राजद के विधायक जहां इस फैसले पर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर रहे थे, वहीं भाजपा के विधायक राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने की खबर मिलते ही सदन में शोर शुरू हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी।

ये भी पढ़ें..Shaheed Diwas 2023: इन तीन वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है शहीद दिवस, जानें क्यों दी गयी थी इन्हें फांसी

कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर बोलने की स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा के इशारे पर कार्रवाई हुई है। प्रदीप यादव के इस बयान पर भाजपा के विधायकों ने विरोध किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन को स्पीकर ने 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के विधायक अपनी-अपनी जगह पर खड़े हो गए।

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसने लोकतंत्र को मजबूत किया, उसके लोगों को परेशान किया जा रहा है। राहुल गांधी की हत्या की जा रही है। इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इधर भाजपा विधायक भी सदन में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर करते हुए वेल में पहुंच गए। सदन में मौजूद तमाम मंत्री और झामुमो विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे।

जानें क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक रैली (13 अप्रैल 2019) में राहुल गांधी ने कहा था कि ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सारे चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों है? इसी को लेकर भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है। अब इस बयान मामले में राहुल गांधी दोषी करार कर दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)