देश Featured

Weather Update: झारखंड में बढ़ रहा तापमान, ठंड से मिली राहत

weather-update रांची: झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से राहत मिलने लगी है। राज्य में धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार हो गया है जबकि न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से अधिक हो चुका है। हालांकि अभी भी कई जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अभी भी सुबह और रात में ठंड महसूस की जा रही है। झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके असर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जायेगा। इसके बाद दो दिन तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन 20 और 21 फरवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है। ये भी पढ़ें..अडानी मामले पर कांग्रेस ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, पूछे... रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। 19 और 20 फरवरी को उच्चतम तापमान 31 डिग्री और 21 फरवरी को इसके 32 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं आयेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच स्थिर रहेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)