प्रदेश Featured राजस्थान करियर

अगले 9 माह में 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी

Examination.
Examination.

जयपुरः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले नौ महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल फरवरी तक राजस्थान में कुल 16 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के 70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से तीन भर्ती परीक्षा हो चुकी है। वहीं, 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

भर्ती परीक्षा के शेड्यूल के अनुसार 9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 18 जून, 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 19 जून, 1012 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती 28, 29 और 30 जून, 5396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा 9 जुलाई, 35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती 9 जुलाई, 189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती 10 सितंबर, 460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड परीक्षा 11 सितंबर, 5126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम 25 सितंबर, 87 पदों पर वनपाल भर्ती 6 नवंबर, 1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती 12 एवं 13 नवंबर, सीईटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा दिसम्बर, 46 हजार 500 पदों के लिए रीट भर्ती जनवरी 2023 एवं सीईटी सीनियर सैकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।

ये भी पढ़ें..ईरान में महिला समेत 12 बलोच कैदियों को सामूहिक फांसी, जानें...

इस साल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 24 अप्रैल को एपीआरओ भर्ती परीक्षा 18 से 20 मई तक कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा और 4 जून को पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में अगले 9 महीने में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 15 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा का कहना है कि भर्ती कैलेंडर जारी करने के बाद छात्रों की संख्या को देखते हुए भर्ती परीक्षा के समय और तारीख में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही रीट और सीईटी का भी टाइम टेबल जारी किया गया है। शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इसके अनुरूप भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में इस बार भी परीक्षा की तारीख के अनुरूप ही निर्धारित वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 65 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…