हनीट्रैप में फंसे रिटायर्ड सैनिक ने की खुदकुशी, ब्लैकमेलिंग में पुलिस अफसर भी शामिल

33

honey-trap

कोडागुः कर्नाटक में हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंसे एक रिटायर्ड सैनिक के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को कर्नाटक के कोडागु जिले की एक झील से सैनिक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मडिकेरी शहर के पास उक्कुडा निवासी संदेश के रूप में की गई है। संदेश ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि जीविता नाम की महिला और सतीश नाम के एक पुलिस अधिकारी ने उसे परेशान कर रहे थे। फौजी का ने आरोप लगाया था कि दोनों उसे ब्लैकमेल करके उससे मोटी रकम वसूलना चाहते थे।

महिला ने अपने जाल में फंसाकर कर रही थी ब्लैकमेल

बता दें कि अग्निशमन बल और आपातकालीन सेवाओं और पुलिस कर्मियों ने बुधवार रात मदिकेरी शहर के पास पंपिनाकेरे झील से फौजी का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, रिटायर फौजी शादीशुदा था। वह आरोपी जीविता नाम की महिला के जाल में फंसा था, जिसने उसके निजी पलों को फोटो और वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में, उसने एक अन्य आरोपी की मदद ली जो उसका दोस्त है और रिटायर सेना के जवान को ब्लैकमेल करता था। आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपये की मांग की थी, यह रकम सेना की ओर से संदेश को दी जानी थी। हालांकि, प्रताड़ना बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसने अपनी पत्नी को सब कुछ बता दिया।

ये भी पढ़ें..कलयुगी मां ने अपने 3 बच्चों को गड़ासे से काटा, एक की दर्दनाक मौत, गांव में फैली सनसनी

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद उसने पत्र लिखकर आरोपियों और अपने दोस्त की प्रताड़ना के बारे में बताया और झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट मंगलवार को मिला और उसका सामान बुधवार को झील के पास मिला। शव का पता लगाने के लिए दक्षिण कन्नड़ से एक विशेष टीम को बुलाया गया। मृतक सैनिक का शव झील में ही मिला। इस संबंध में उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। आगे की जांच चल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)