Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डUjjain: परिवार संग उज्जैन पहुंचे Remo D'Souza, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

Ujjain: परिवार संग उज्जैन पहुंचे Remo D’Souza, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

Ujjain: बॉलीवुड के डांस मास्टर और रियलिटी शो डांस प्लस के जज और कोरियोग्राफर Remo D’Souza पत्नी लिजेल डिसूजा और इंडियाज बेस्ट डांसर के जज Terence Lewis ने शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया।

महाकाल मंदिर पहुंचे Remo D’Souza   

रेमो डिसूजा सपरिवार और टेरेंस लुईस के साथ शनिवार को Mahakal Temple दर्शन करने पहुंचे। अल सुबह होने वाली भस्म आरती में सभी नंदी हाल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती में शामिल हुए। बता दें, रेमो पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। भस्म आरती के बाद रेमो डिसूजा ने कहा कि, मैने यहां एक अलग ही अनुभव महसूस किया है। भस्म आरती मैंने पहली बार देखी है, महाकाल के दर्शन इस तरह से भव्‍य स्‍वरूप में होंगे कभी सोचा नहीं था।

ये भी पढ़ें: आफत में जान! यहां पर फिर पटरी से उतरी ट्रेन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भस्म आरती का किया अनुभव      

वहीं रेमो की पत्नी लिजेल ने कहा कि, एक अलग ही अनुभव और फीलिंग है जो आप बोल नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते हैं। यहाँ का अलग ही वायब्रेशन है जो हमने सुना था, आज हमने अनुभव किया है। टेरेंस लुईस ने भी महाकाल दर्शन के बाद कहा कि, सुकून महसूस किया, शक्ति महसूस की, शायद आरती की वजह से और भस्म की वजह से यहाँ यह सब अनुभव किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें