प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, रिमझिम फुहारों से तेजी से नीचे आएगा पारा

rain

लखनऊः आसमान में छिटपुट बादल के बीच पूरे प्रदेश में सुबह से ही तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मंगलवार से रिमझिम फुहारे पड़ने के आसार है। सोमवार से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार से चार-पांच दिन बदली और बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते गर्मी का पारा भी तेजी से नीचे आएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा फतेहगढ़ का 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म फतेहगढ़ रहा, जहां का तापमान 41.7 डिग्री था। वहीं इटावा का 39.2 डिग्री, आगरा का 40.9, लखनऊ का 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। फुर्सतगंज का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर का 34.7 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 36.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें..ऑस्ट्रेलिया की धरती से पहली बार नासा ने लांच किया राॅकेट,...

वहीं न्यूनतम तापमान भी सबसे कम फतेहगढ़ का ही रिकार्ड किया गया, जहां का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वाराणसी का 29.1, प्रयागराज का 30.2, मेरठ का 25.4, बस्ती का 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को पूर्वांह्न 11 बजे तक प्रयागराज की आर्द्रता 68 प्रतिशत, बहराइच की 66 प्रतिशत, बरेली की 65 प्रतिशत, गोरखपुर की 74 प्रतिशत, मेरठ की 69 प्रतिशत व लखनऊ की 66 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में कई जगहों पर एक से दो सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…