लाइफस्टाइल

Relationship Advice: अपने साथी से कभी शेयर न करें ये सीक्रेट बातें, वरना रिश्ते में आएगी दरार

Relationship Advice: एक मजबूत रिश्ता तब बनता है जब उसके विश्वास, प्रेम, सम्मान और निष्ठा हो। ऐसा कहा जाता है कि, रिश्ते में कुछ छिपाना नहीं चाहिए। एक रिश्ते में अपने पार्टन के साथ सबकुछ शेयर करना चाहिए। वरना आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। लेकिन कभी-कभी कुछ बातें अपने तक ही रखनी चाहिए। कुछ ऐसी बातें भी होंगी जो अपने साथी को ना बताए। कुछ बातें ऐसी होती हैं जो अपने साथी को बताना नहीं चाहिए इससे पार्टन के आत्मसम्मान को चोट पहुंचा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो अपने साथी के साथ नहीं शेयर करना चाहिए। Illegal Live-in relationship को नहीं दी जा सकती सुरक्षा : हाईकोर्ट

अपने पास्ट के बारें में ना बताएं

अगर आपका रिश्ता अच्छा चल रहा है तो आप अपने पास्ट रिलेशन के बारें में अपने पार्टनर को ना बताए। पास्ट के बारे में मजाक में भी कहना पार्टनर को हानि पहुंचा सकता है। अच्छे रिलेशन के लिए आप दोनों को पुराने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करना चाहिए। लड़कियों की शादी और लिव इन रिलेशनशिप की न्यूनतम आयु 21 वर्ष किए जाने की मांग

सास-ससुर के बारे में गलत ना बोलें

साथी के परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार आपको अच्छा नहीं लगता है तो इसके बारे में कभी न कहे। इससे आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। खास तौर पर सास-ससुर के बारे में बुरी बातें नहीं कहें।

मजाक न बनाएं

हर किसी में अच्छाई और कमियां होती है। अगर आपको अपने साथी के बारे कुछ अच्छा नहीं लगता या उनकी आदतों को पसंद नहीं करते, तो इसका मजाक न बनाएं। अगर साथी को उसकी कमियों के बारे में बताएंगे, तो उसे बुरा लग सकता है। इससे आपके रिश्ते में दूरी आएगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)