Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Dark Circle Causes: आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने की हो सकती हैं ये वजहें, जानें दूर करने के उपाय

dark-circle-causes
dark-circle-causes नई दिल्लीः सुंदर आंखे किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए आंखों की सेहत का खास ध्यान देना जरूरी है। लेकिन अनियमित दिनचर्या और अत्यधिक काम के चलते आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या होने लगती है। जिससे आंखे अपनी खूबसूरती को खोने लगते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही कई बार आंखों के नीचे काले घेरे पौष्टिक तत्वों की कमी की वजह से भी होने लगते हैं। लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव और हेल्दी डाइट लेने से डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं डार्क सर्कल्स होने के कारण और इन्हें दूर करने के उपाय।

डार्क सर्कल होने के मुख्य कारण और दूर करने के उपाय

  • कई लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल्स जेनेटिक होते हैं। ऐसे में डार्क सर्कल्स को खत्म करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन घरेलू उपायों को अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।
  • डार्क सर्कल्स होने का एक प्रमुख कारण पर्याप्त नींद न लेना भी हो सकता है। दिनभर के सभी कामों को निपटाने के बाद समय पर सोना बेहद जरूरी होता है। पर्याप्त नींद लेने से आंखों को आराम मिलता है। जिससे डार्क सर्कल्स की समस्या नहीं होती है।
  • टीवी और मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने से भी आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं।
  • थकान भी आंखों के नीचे काले घेरे होने का एक प्रमुख कारण है। जो लोग रोजमर्रा के कार्यो के चलते पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं। इसलिए थकान को दूर करने के लिए पर्याप्त नींद जरूर लें।
  • कई महिलाओं को मेकअप का काफी शौक होता है। लेकिन कुछ काॅस्मेटिक ऐसे भी होते हैं जिनसे स्किन को एलर्जी हो जाती है। जिससे डार्क सर्कल्स की प्राॅब्लम होने लगती है। इसके साथ ही मेकअप को सही ढंग से न हटाने से भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए घर में मेकअप को सही तरीके से जरूर हटा लें।
  • बाॅडी को डिहाड्रेट करने के लिए पानी पीना जरूरी है। इसलिए दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी जरूरी पियें। पानी की कमी से ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता। जिससे शरीर के लिए हानिकारक तत्व भी बाहर नहीं निकल पाते। जिससे मुंहासे समेत कई त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती है। इनमें डार्क सर्कल्स भी एक है। इसलिए दिनभर में दो से तीन लीटर पानी जरूर पियें।
ये भी पढ़ें..Yoga Tips: बालों को घना-मजबूत बनाने के लिए रोजाना करें ये...
  • धूम्रपान और शराब के अत्यधिक सेवन से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं। हमारे खान-पान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए शराब और स्मोकिंग से जितना हो सके दूर ही रहें।
  • ज्यादा समय तक धूप में रहने की वजह से भी डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। धूप के चलते स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या भी होने लगती है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगायें और आंखों की सुरक्षा-डाक सर्कल्स को दूर रखने के लिए सनग्लासेज जरूर पहनें। साथ ही समय-समय पर आंखों को साफ पानी से भी धोते रहें।
  • आंखों के काले घेरे होने की एक वजह अत्यधिक बीमार रहना भी हो सकता है। बीमार होने के चलते व्यक्ति का खान-पान भी सही ढंग से नहीं हो पाता है। जिससे स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती है और आंखों के नीचे भी काले घेरे पड़ने लगते है। इसलिए इन समस्याओं को दूर रखने के लिए स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखें और खान-पान में ध्यान दें।
  • डिप्रेशन अपने साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आता है। डिप्रेशन (तनाव) होने पर इसका सबसे पहला असर चेहरे पर नजर आता है। डिप्रेशन के चलते समय से पहले स्किन पर उम्र का प्रभाव नजर आने लगता है। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे भी दिखने लगते हैं। इसलिए डिप्रेशन से दूर ही रहें और इसे खत्म करने के लिए रोजाना योग जरूर करें।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)