मुंबई: हॉलीवुड अभिनेता रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson) का रविवार को इटली में निधन हो गया। उन्होंने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके प्रतिनिधि ने दुखद समाचार की पुष्टि की। रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson) ने थोर और ऑस्कर विजेता फिल्म RRR में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। अभिनेता ने फिल्म आरआरआर में दिल्ली के क्रूर ब्रिटिश राज के गवर्नर की भूमिका निभाई, हालांकि उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
अभिनेता के निधन पर फिल्म आरआरआर के निर्माता एसएस राजामौली ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। निर्माता ने ट्वीट किया, 'चौंकाने वाला..इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। रे स्टीवेन्सन सेट पर बहुत सारी ऊर्जा और जीवंतता लेकर आए। उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।'
ये भी पढ़ें..‘The Kerala Story’ के जरिए रामगोपाल वर्मा ने किया बॉलीवुड पर...