Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी होगी दूर

1251

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान भास्कर यानी सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन भगवान सर्य की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। कई बार ज्योतिष और पंडित ये सलाह देते हैं कि अच्छी नौकरी पाने के लिए सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा धन संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलता है। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने से आपको कई लाभ मिलेंगे।

रविवार के दिन करें ये उपाय

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन स्नान करने के बाद सर्व प्रथम भगवान भास्कर को जल में लाल रंग या रोली मिलाकर अर्घ्य दें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से भगवान भास्कर की कृपा आप पर बरसेगी और सुख, समृद्धि, धन में लाभ मिलेगा और सभी परेशानी जल्द दूर हो जाएंगी।

सुख, समृद्धि और आय में अगर आप वृद्धि पाना चाहते हैं तो रविवार की रात सिरहाने में एक गिलास दूध रखकर सोएं। अगली सुबह इस दिन को बबूल की जड़ में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आय में वृद्धि होने लगती है।

Astrology: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहा प्रमोशन तो करें ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा फल

कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन 3 झाड़ू खरीदकर लाएं और वास्तु आधारित स्थान पर रख दें। इसके बाद अगली सुबह इस झाड़ू को शिव मंदिर में दान करें। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसती है और कर्ज संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

कार्य में सिद्धि पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पूजा के समय तिलक जरूर लगाएं। साथ ही लाल रंग के कपड़े पहनें, ऐसा करने से कुंडली में मंगल बली होता है।

आरोग्य जीवन का वरदान पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पूजा के समय गायत्री मंत्र का जाप करें ऐसा करने से मा​नसिक और शारीरिक पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)