Home उत्तर प्रदेश Ayodhya Ramleela इस दिन से शुरू होगी सितारों से सजी रामलीला, मनोज...

Ayodhya Ramleela इस दिन से शुरू होगी सितारों से सजी रामलीला, मनोज तिवारी ‘बाली’ तो ‘केवट’ बनेंगे रवि किशन

ayodhya-ramleela-2024

Ayodhya Ramleela 2024: अयोध्या की प्रसिद्ध सितारों से सजी रामलीला की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को भूमि पूजन किया गया और रामलीला आयोजन की तिथियों की घोषणा भी कर दी गई। छठे वर्ष की रामलीला नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक चलेगी। अयोध्या की रामलीला के छठे वर्ष के आयोजन के लिए सोमवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। अयोध्या विधायक और विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार ने भूमि पूजन किया।

दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला

अयोध्या रामलीला कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और संस्थापक महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि रामलीला आयोजन को अब छह वर्ष पूरे हो रहे हैं। अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम और बजरंगबली के आशीर्वाद से पूरी हुई है। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला बन गई है और इसका श्रेय राम भक्तों को जाता है, जिन्होंने इसे इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

ये भी पढ़ेंः- Devara Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी फिल्म ‘देवरा’ का जलवा जारी

सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य राम भक्तों को घर बैठे एक सुंदर रामलीला दिखाना है। हर साल इसे और भव्य बनाने का प्रयास किया जाता है। पिछले साल 36 करोड़ से ज्यादा लोगों ने घर बैठे इस रामलीला को देखा था। छठे संस्करण में 42 से ज्यादा फिल्मी हस्तियां रामलीला में हिस्सा लेंगी।

मनोज तिवारी ‘बाली’ तो ‘केवट’ बनेंगे रवि किशन

इस रामलीला में भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ‘केवट’ की भूमिका में नजर आएंगे। मशहूर भोजपुरी गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ‘बाली’ का किरदार निभाएंगे। फिल्म अभिनेता रजा मुराद ‘अहिरावण’ और राकेश बेदी ‘जनक जी’ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री ‘वेदमती’ का किरदार निभाएंगी। वहीं, मशहूर लोक गायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी ‘मां शबरी’ का किरदार निभाएंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version