Featured टॉप न्यूज़ मनोरंजन

क्या Rashmika Mandanna से सगाई करने जा रहे Vijay Devarakonda, खबरों पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Vijay Devarakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की इस समय खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि, ये दोनों फरवरी महीने में अपने रिश्ते का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब ये दोनों अपने रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं। अब इस बारे में खुद विजय देवरकोंडा ने प्रतिक्रिया दी है।

विजय ने तोड़ी चुप्पी

विजय ने अपने और रश्मिका के रिश्ते की बातों पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में एक्टर विजय देवरकोंडा ने साफ किया है कि वह रश्मिका मंदाना को डेट या शादी नहीं करेंगे। विजय ने साक्षात्कार में कहा, 'मैं फरवरी में सगाई या शादी नहीं कर रहा हूं। हर साल मैं अपने रिश्ते और शादी के बारे में अफवाहें सुनता हूं। हर दो साल में मीडिया मेरी शादी तय कर रहा है। वे बस मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं।' ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ईशा मालवीय और Ankita Lokhande पर क्यों फूटा प्रियंका चोपड़ा की मां का गुस्सा

दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच लोकप्रिय

विजय और रश्मिका के अफेयर की चर्चा हमेशा होती रहती है लेकिन दोनों का कहना है कि वे सिर्फ दोस्त हैं। रश्मिका और विजय ने 'गीता गोविंदम', 'डियर कॉमरेड' जैसी रोमांटिक तेलुगु फिल्मों में साथ काम किया है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। रश्मिका मंदाना के काम की बात करें तो वह हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में नजर आई थीं। इसके बाद वह वियतनाम घूमने गईं। उनकी वेकेशन की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। इसके बाद विजय ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। यहीं से दोनों के एक साथ वियतनाम जाने की चर्चा शुरू हुई और उसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा होने लगी लेकिन विजय ने साफ किया कि ये महज अफवाह हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)