मध्य प्रदेश

MP: दंडी आश्रम में बच्चों से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

dandi-ashram-mp

Ujjain: बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले में महाकाल पुलिस ने आश्रम के एक आचार्य और सेवादार पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने फरार सेवादार अजय ठाकुर को भी अपने गिरफ्त में ले लिया है।    

सेवादार और आचार्य पर मुकदमा दर्ज    

 जानकारी के अनुसार उज्जैन शहर के बड़नगर मार्ग स्थित दंडी सेवा आश्रम में संचालित गुरुकुल में बच्चों से यौन शोषण के खुलासे के बाद पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पर अलग-अलग तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  

ये भी पढ़ेंः-कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल ने किया नामांकन, जनता से की ये अपील

बता दें, उज्जैन शहर में 30 साल से चल रहे गुरुकुल दंडी आश्रम में बच्चे वेद अध्ययन, कर्मकांड, और पंडिताई सीखने आते हैं। यहां 140 बच्चे पढ़ने के लिए अलग-अलग शहरों से आए हैं। इनमें उज्जैन सहित देवास, राजगढ़, मंदसौर आदि शहरों के बच्चे शामिल हैं। हालांकि, चैत्र नवरात्र के समय कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता से आश्रम में हो रही हरकतों के बारे में बताते हुए सेवादार पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सभी अभिभावकों ने एक जुट होकर मामले की शिकायत की। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)