छत्तीसगढ़

तीन नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म ,चार आरोपित गिरफ्तार

blog_image_660c3e992cdc7

Jashpur:  ताजा मामला जशपुर से सामने आ रहा है जहां, 4 दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर 3 नाबालिग लड़कियों से मैनपाट के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से 2 लड़कियां सगी बहने हैं। लड़कियों को आरोपित घुमाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। इसके बाद बेहोश कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित किशोरियों की शिकायत पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव पुलिस ने सुनिल कुमार अजगले और अभिषेक अजगले के साथ दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।    

एसडीओपी ने दी मामले की जानकारी 

 एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इसके बाद घेराबंदी एवं दबिश देकर प्रकरण के 4 आरोपितों को अभिरक्षा में लिया गया हैजिसमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने बताया कि 15 से 17 वर्ष उम्र की तीन पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मामला तीन आरोपितों के खिलाफ और दूसरा एक आरोपित लड़के के खिलाफ दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि, एक नाबालिग सहित तीन आरोपित , सोमवार को दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों को अपनी कार में पड़ोसी सरगुजा जिले के एक पर्यटन स्थल मैनपाट में ले गए थे। पहले उन्हें चार पहिया वाहन से पहले रायगढ़ जिले के कापू ले गए। यहां उन्होनें पीड़ितों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। दवा के असर से जब किशोरियां बेहोशी की हालत में चली गई तो आरोपितों ने मैनपाट के जंगल में दुष्कर्म किया। दवा का असर कम होने पर जब पीड़ितों को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई घटना अहसास हुआ और इसका विरोध किया।    

पत्थलगांव के बस स्टैंड पर छोड़ा किशोरियों को 

किशोरियों के तेवर से घबराएं आरोपितों ने किशोरियों को पत्थलगांव के बस स्टैंड में छोड़ दिया। पीड़ित किशोरियों ने अपने परिचित लड़के को मदद के लिए फोन किया। मदद करने आए लड़के ने तीन नाबालिग लड़कियों में से एक जिसे वो पहले से ही जानता था,अपने साथ ले गया। आरोप है कि, सहायता के लिए आरोपित ने पीड़ित किशोरी को पत्थलगांव में एक लाज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के काफी देर तक वापस ना आने पर उसकी साथी किशोरियों ने स्वजनों को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए सहायता के लिए पत्थलगांव बुलाया।

यह भी पढ़ें-Bihar: सीपीआई (एमएल) ने उम्मीदवारों की घोषणा की, महागठबंधन से संदीप सौरभ नालंदा से बने प्रत्याशियों

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरियों के स्वजनों के आने पर लापता किशोरी की पतासाजी शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद पीड़ित किशोरी और आरोपित एक लाज में मिले। इस पूरे मामले में तीनों पीड़ित किशोरी और उनके स्वजनों ने पत्थलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई है।एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र कि 3 नाबालिग बच्चियों को उसके 3 दोस्तों ने बहला-फुसलाकर मैनपाट इलाके में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद पत्थलगांव में लाकर छोड़ दिए थे।पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कर रही है।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)