क्राइम हरियाणा

दुस्साहस ! नशीला पदार्थ पिलाकर महिला कैदी से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज

blog_image_6620f11483d1d

जींदः जिला जेल की एक महिला कैदी को कैदी वाहन में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इलाज के लिए रोहतक जा रही थी महिला

बताया गया कि जिला कारागार में मादक पदार्थ तस्करी में दोषी एक महिला बंद है। उस महिला कैदी का इलाज रोहतक पीजीआई से चल रहा है। बताया गया कि 20 फरवरी को कैदी वैन से उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। उस वैन में उसके साथ गांव धनौरी निवासी कैदी मनीष और कैदी सतीश भी थे। पीजीआई में वैन रोककर सुरक्षाकर्मी दस्तावेज तैयार करा रहे थे।

नशीला पदार्थ पिलाने के बाद किया दुष्कर्म

आरोप है कि तभी दोनों कैदियों ने महिला कैदी को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला कैदी की शिकायत पर दोनों कैदियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए रोहतक पुलिस को भेज दी है। इस घटना के बाद तनाव में आकर महिला कैदी ने जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः-मर्डर या सुसाइड... कमरें में महिला और पुरुष कांस्टेबल की लाश मिलने से मचा हड़कंप

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने महिला कैदी की शिकायत पर कैदी मनीष और कैदी सतीश के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेज दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)