Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeजम्मू कश्मीरShimla Rape Case: 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पिता ने...

Shimla Rape Case: 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पिता ने पूर्व पत्नी पर दर्ज कराई FIR

Shimla Rape Case: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिश्तों को दागदार करने वाली घटना सामने आई है। राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर एक शख्स द्वारा उसके साथ दुराचार करवाने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्त में लेने में जुटी हुई है। शिकायतकर्ता शिमला के सदर थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी है, जो उसके साथ रहती थी।

शिकायतकर्ता ने दी जानकारी

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी पूर्व पत्नी और उसके वर्तमान पति ने उसकी नाबालिग बेटी को पहले अगवा किया। वे नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गए। इसके बाद इन्होंने शिकायतकर्ता की बेटी को हरियाणा के अंबाला में रहने वाले एक शख्स के पास भेज दिया। जहां उस शख्स ने उसकी बेटी के साथ उसकी सहमति के बिना दुष्कर्म किया। ऐसे में अब पुलिस ने IPC की धारा 363,376 धारा-6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेताओं के उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां 

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। लेकिन पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। मामला किशोरी से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले में ज्यादा जानकारी सांझा नहीं कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि, पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें