पीवी सिंधु के साथ दीपिका-रणवीर ने किया डिनर, तस्वीरें हुईं वायरल

56

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ शनिवार को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नज़र आए। दरअसल पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इस जीत का जश्न दीपिका और रणवीर ने पीवी सिंधु के साथ मिलकर मनाया है। तीनों का स्टाइलिश लुक और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तीनों को एक रेस्तरां के बाहर देखा गया। रणवीर ने तीनों की एक साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

ये भी पढ़ें..लाल आतंक पर लगामः सुरक्षाबलों के आगे घुटने टेकने को मजबूर नक्सली

वहीं सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका और रणवीर के साथ सेल्फी शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘हमारे चेहरे पर मुस्कान दिखाती है कि हमने कितना मजेदार टाइम साथ में बिताया।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने दीपिका और रणवीर को टैग किया।

रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यही तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘स्मैशिंग टाइम।’ जिस पर सिंधु ने जवाब दिया, “एट द रेट रनवीर सिंह एट द रेट दीपिकापा दुकोण लवली आप लोगों के साथ समय बिता रही है। जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। दीपिका पादुकोण, जो पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं, उन्होंने अक्सर खुद इस खेल के शौकीन होने की बात कही है।

बता दें कि सिंधु को हाल ही में हैदराबाद में सुपरस्टार चिरंजीवी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में मदद की थी। लुक की बात करें तो दीपिका ने फुल स्लीव्स व्हाइट टॉप और ब्लैक प्लाजो पैंट पहनी। रणवीर अपने अतरंगी अंदाज़ में दिखाई दिए। वहीं, पीवी सिंधु को ग्लैमरस लुक में देखा गया। उन्होंने सफेद रंग की वेस्टर्न ड्रेस कैरी की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)