देश

Ranchi: नृत्य नाटिका से होगी खादी सरस महोत्सव की शुरुआत, सीएम कल करेंगे उद्घाटन

रांची (Ranchi): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल शाम चार बजे राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही आम लोगों के लिए यह उत्सव छह दिनों तक जारी रहेगा। झारखंड बोर्ड के सीईओ राखल चंद्र बेसरा ने जानकारी दी कि इस बार कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य नाटिका गांधी यात्रा की प्रस्तुति से होगी, जिसका आयोजन कला संस्कृति विभाग की ओर से किया जा रहा है। सरकारी स्टॉल जिसमें एसबीआई, जेएसएलपीएस, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग, झारक्राफ्ट, झारखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प निदेशालय समेत अन्य सरकारी स्टॉल भी शामिल होंगे। बेसरा ने कहा कि महोत्सव में शामिल लोगों को आम लोगों के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। महोत्सव में सरस की ओर से करीब 120 स्टॉल लगाये जायेंगे। यूआइडी, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग, रेशम हथकरघा एवं हस्तशिल्प निदेशालय, झारक्राफ्ट समेत अन्य सरकारी स्टॉल भी भाग ले रहे हैं। ये भी पढ़ें:Palamu: क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

8 खंडों में कुल 300 स्टॉल

बेसरा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग महोत्सव के दौरान लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगायेगा। खादी एवं सरस महोत्सव में 8 खंडों में कुल 300 स्टॉल हैं, जिनमें खादी एवं सरस से संबंधित स्टॉल भी शामिल हैं। खादी की असली पहचान महात्मा गांधी से है। इसलिए, इस बार भी राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव को महात्मा गांधी को समर्पित करते हुए, महात्मा गांधी के जीवन के पहलुओं को समेटे हुए एक गांधी संग्रहालय बनाया गया है। यह संग्रहालय महात्मा गांधी के विचारों और खादी के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित करेगा। बेसरा ने कहा कि 7 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें पारंपरिक लोक नृत्य, गायन-वादन, हिंदी गायन, नृत्य नाटिका, आधुनिक लोक गायन एवं बैंड शामिल होंगे, सभी कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित किये जायेंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)