Home उत्तर प्रदेश Ayodhya: अयोध्या में होगा देश का सबसे बड़ा लाइट एंड साउंड शो,...

Ayodhya: अयोध्या में होगा देश का सबसे बड़ा लाइट एंड साउंड शो, इस दिन से होगा शुरू

अयोध्या: बड़े पर्दे पर देश का सबसे बड़ा लाइट एंड साउंड शो (Ayodhya light and sound show) अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राज्य सरकार की ओर से एक खास तोहफा होगा। वे सरयू तट को देखने और आनंद लेने के साथ ही यह शो भी देख सकेंगे।

दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर बड़े पर्दे पर देश का सबसे बड़ा लाइट एंड साउंड शो (Ayodhya light and sound show) आयोजित किया जाएगा। इसे 2000 से ज्यादा लोग देख सकेंगे। यहां भगवान राम के जीवन से जुड़ी अलग-अलग घटनाएं दिखाई जाएंगी। इस स्क्रीन पर लगातार रामायण के एपिसोड चलाए जाएंगे, प्रशासन ने इन्हें अगले पांच साल तक इसी तरह चलाए जाने की मंजूरी दे दी है। बुधवार को इसे लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का एक्शन, चकबंदी अधिकारी समेत 4 सस्पेंड

स्क्रीन का ट्रायल 5 नवंबर से होगा शुरू

स्क्रीन 200 फीट चौड़ी और 60 फीट ऊंची होगी। इस स्क्रीन का ट्रायल 5 नवंबर से शुरू होगा और इसका नियमित प्रदर्शन दीपोत्सव के दिन 11 नवंबर से शुरू होगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस शो में रामायण के प्रसंग देखकर राम और अयोध्या का अनुभव करेंगे। जिला प्रशासन ने अगले 5 वर्षों तक अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से शो का नियमित प्रसारण जारी रखने की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। इसके बाद स्क्रीन लगाई जा रही है। इसके लिए पिलर लगाने का काम चल रहा है। इसे राम की पैड़ी के मंदिरों से प्लेटफार्म पर पांच बड़े खंभों पर स्थापित किया जाएगा. पिलर लगाने के लिए प्लेटफार्म लगाए जा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version